एक बार की बात है, एक राजा तलवारबाजी कर रहा था तो अचानक से उसके अंगुली में कट लग गया। तो पास खड़े मंत्री अचानक बोल उठे, “राजा साहब चिंता ना करें। जो होता है अच्छे के लिए होता है।”
यह सुनते ही राजा को गुस्सा आ जाता हैं। राजा उस मंत्री को कारागृह में बंद करने का आदेश दे देता है और बोलता है इसको फांसी पर चढ़ा दिया जाए।
यह सुनकर मंत्री घबरा गया, उसने राजा से निवेदन किया, ” महाराज! मैंने आपके यहां इतने वर्षों तक काम किया है। क्या आप मेरी अंतिम इच्छा पूरी नहीं करेंगे?”
ये भी पढ़ें :मेहनत का फल
राजा बोला,” ठीक है बताओ क्या है तुम्हारी अंतिम इच्छा?”
मंत्री बोला, “कृपया मुझे 10 दिन का समय दीजिए। उसके उसके बाद आप मुझे जो चाहे वो सजा दे दीजिए।”
राजा ने उसकी अंतिम इच्छा मान ली।
राजा दूसरे दिन अपने सैनिकों के साथ जंगल में शिकार पर निकला। जंगल के बीच में राजा अपने सैनिकों से बिछड़ गए और रास्ता भटक गए। रास्ता ढूंढते हुए राजा वनवासियों के बीच पहुंच गए, जो बली देने के लिए किसी को ढूंढ रहे थे। वनवासियों ने राजा को पकड़ लिया और वन की देवी के पास बली देने के लिए ले गए।
बली देने की सारी तैयारियां पूरी हो गई लेकिन जैसे ही राजा को बली देने के स्थान पर ले जाया गया, वहा खड़े बुजुर्ग की नजर राजा की कटी हुई अंगुली पर पड़ी। उसने आवाज लगाई कि ये तो खंडित हैं, इसकी बली नही दी जा सकती। तो वनवासियों ने राजा को छोड़ दिया।
ये भी पढ़ें :आस्था की शक्ति
राजा जैसे तैसे वहा से निकला और अपने राज्य पहुंचा। सबसे पहले कारागृह में अपने मंत्री से मिलने पहुंचा।
राजा ने मंत्री से कहा,”आपने सही कहा था अगर मेरी अंगुली नही कटी होती तो मैं जिंदा नही होता, यानी जो होता है वो अच्छे के लिए होता हैं।”
राजा ने फिर पूछा,”मेरा तो फायदा हुआ लेकिन आपका कैसे फायदा हुआ। मैंने तो आपको सजा दी।”
मंत्री बोला, “मैं आपके साथ शिकार पर हमेशा रहता हूं, उस दिन भी रहता, लेकिन मेरी अंगुली खंडित नहीं होने के कारण मेरी बली चढ़ जाती। इसलिए मेरे साथ भी जो हुआ अच्छा हुआ।”
राजा प्रसन्न हुआ लेकिन छोटी सी बात पर मंत्री को सजा देने का दुख भी हुआ। इसलिए राजा ने मंत्री को कारागृह से निकल कर फिर से अपने साथ रख लिया।
शिक्षा(Moral): दोस्तो अपने जीवन में भी बहुत से उतार चढ़ाव आते रहते हैं। कभी कभी कुछ चीज़ें मन मुताबिक नहीं होती हैं। इस कारण से कभी निराश नहीं होना चाहिए।
ये भी पढ़ें :डरपोक पत्थर की कहानी
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें